{"_id":"5e6b36c574dc08587a03cf6360f9a288","slug":"hrowing-acid-in-the-report-against-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब फेंकने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब फेंकने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
तेजाब फेंककर युवती को झुलसा देने के मामले में युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहल्ला बंगशान निवासी एजाज मछली का कारोबार करता है। सोमवार को उसकी पुत्री गुलशन घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी कि पड़ोस में रहने वाले अंशु पुत्र अजीउर्रहमान ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया था। इससे युवती मामूली रूप से झुलस गई थी। मामले में थाने पर अंशु उसकी मां चंद व उसके पिता अजीउर्रहमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।