फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hrewakand: victim Then came the threat

हरेवाकांड: पीड़ित पक्ष को फिर मिली धमकी

Sat, 30 May 2015 11:18 PM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Sat, 30 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
बड़ा हरेवा में लड़के की मां से मिलने आए उनके रिश्तेदारों को लड़की पक्ष की महिलाओं ने शुक्रवार की शाम धमकी देते हुए कहा कि कब तक रिश्तेदार तुम्हारी देखभाल करेंगे। लड़के की मां ने इस मामले की जानकारी गांव में तैनात पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लड़का पक्ष के युवक पोखेलाल ने बताया कि शुक्रवार को गांव मकरंदापुर से उनके रिश्तेदार वेदराम, रामासरे और भोले गांव में घरवालों के हालचाल जानने के लिए आए थे। देर शाम जब रिश्तेदार अपने घर जाने के लिए गांव से निकले तो लड़के की मां उन्हें गांव के बाहर तक छोड़ने के लिए साथ में गईं। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में मिली लड़की पक्ष की चार महिलाओं ने काफी बुरा भला कहा। धमकाया कि कब तक रिश्तेदार तुम लोगों की देखभाल करेंगे। इसके साथ महिलाओं ने रिश्तेदारों से कहा कि रोज-रोज गांव में आने का क्या मतलब है? पीड़ित पक्ष ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


पहले भी दी जा चुकी हैं धमकियां
बड़ा हरेवा गांव की पीड़ित महिलाओं को आरोपी लड़की पक्ष के लोगों की ओर से पहले भी कई बार धमकियां दी जा चुकीं हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपी पक्ष के तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। लगातार मिल रही धमकियों से पीड़ित पक्ष के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की शहर में ही रिश्तेदार के यहां!
कोर्ट से लड़की को स्वतंत्र किए जाने के बाद पुलिस ने लड़की की इच्छा पर उसे दादी के हवाले कर दिया था। दादी के साथ लड़की के गांव में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी लड़की और दादी गांव नहीं पहुंची। सूत्रों के मुताबिक लड़की अपनी दादी के साथ शहर में रहने वाली अपनी बुआ के घर है। इस मामले में विवेचक इफित्यार हुसैन ने बताया कि लड़की अपनी दादी के साथ रिश्तेदारी में है। कोर्ट में 18 जून को सुनवाई होनी है। लड़की को सुरक्षा के लिहाज से उसकी रिश्तेदारी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed