फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hijacking teacher, Sue

शिक्षिका के अपहरण की कोशिश, मुकदमा

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह क्षेत्र के विशाफ कलां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के स्कूल से अपहरण की कोशिश की गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। शिक्षिका ने इस मामले में बहनोई के दोस्त के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी को वह पहले से जानती है और वह उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था। जनपद सहारनपुर के मोहल्ला रूपविहार स्टेट बैंक कालोनी निवासी महिला टीचर विकासखंड भावलखेड़ा के गांव विशाफ कलां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका ने बताया कि वह शाहजहांपुर के मोहल्ला आवास विकास में रहती है। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह स्कूल आई तीं। यहां अन्य साथी अध्यापकों के साथ बच्चों को प्रार्थना करा रही थीं। उसी समय जनपद रामपुर निवासी गौरव जायसवाल अपनी मां को साथ लेकर इंडिका कार से पहुंच गया और उन्हें पकड़कर जबरन अपनी कार में डालने की कोशिश करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो साथी अध्यापकों ने उन्हें बचाया और एक कमरे में बंद कर दिया। मामले की जानकारी तत्काल ही मोबाइल से पुलिस को दी गई। इस बीच ज्यादा लोगों के जुट जाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका से बात की। बाद में शिक्षिका ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी गौरव रामपुर का रहने वाला है और शिक्षिका के बहनोई का दोस्त है। उसी ने शिक्षिका की इस जिले में पोस्टिंग कराने में मदद की थी। सात-आठ माह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इस वजह से वह शिक्षिका को लेने आया था। फिलहाल तहरीर के आधार पर गौरव के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मुकदमा लिख लिया गया है। मामले मेंविवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed