फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   firing shot and killed

फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुतुआपुर में शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक किशोर की जान चली गई। खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच में फायर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हुआ है, जिसका उपयोग कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और आरोपी को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर यह वाकया रोजा थाना क्षेत्र के कुतुआपुर गांव में शीरा खां के घर में हुआ। यहां उसकी बेटी रूबी के निकाह की रस्में गांव के शब्बन खां पुत्र कल्लन खां से पूरी की जा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि डीजे की धुन पर कुछ लोग असलहे लेकर नृत्य कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युसुफ खां भी अपने बहनोई की लाइसेंसी से फायर कर रहा था। इसी बीच युसुफ  द्वारा खुशी में चलाई गई गोली बाराती के रूप में नृत्य देख रहे सुहेल खां पुत्र नसीम के सीने में लग गई। गोली लगते ही बारात में भगदड़ सी मच गई। नसीम खां अपने परिजनों को लेकर जब मौके पर पहुंचे तो उनका लाड़ला इस दुनिया से रूखसत हो चुका था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक बल के साथ पहुंच गए। मृतक सुहेल की लाश को अपने कब्जे में लिया। मौके से फायर की गई दोनाली बंदूक भी बरामद की गई और आरोपी युसुफ  को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में खामोशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed