फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Granddaughter was hit with the same friend Arjun Baba

पोती ने ही मित्र के साथ मारा था बाबा अर्जुन को

Wed, 10 Jun 2015 11:14 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter was hit with the same friend Arjun Baba
क्षेत्र के गांव पीरू निवासी अर्जुन मौर्य की हत्या उनकी पोती ने ही अपने मित्र के साथ गला घोंटकर की थी। घटना के दस दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी गीतिका और उसके मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गीतिका के हवाले से बताया कि अर्जुुन मौर्य चरित्रहीन था। उसने अपनी बहू से अवैध संबंध बना रखे थे। साथ ही वह गीतिका पर भी बुरी नजर रखता था। कई बार उसने गीतिका के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। इसकी शिकायत उसने अपनी मां से की थी। 30 मई को बहू अपने पैतृक घर जौनपुर चली गई। इस दौरान घर में गीतिका, उसका भाई तथा अर्जुन मौर्य ही रह गए थे। गीतिका के अनुसार एक जून को रात करीब नौ बजे वह और उसका भाई मकान के पास ही स्थित खेत में पड़ी मड़ैया में सोने चले गए। रात दस बजे अर्जुन ने अपनी पोती गीतिका को आवाज देकर पानी लाने को कहा। आरोप है कि जब वह पानी लेकर पहुंची तो अर्जुन ने गीतिका को दबोच लिया। इससे बौखलाई गीतिका ने गांव पैंदापुर निवासी अपने मित्र पप्पू उर्फ श्रीकृष्ण को फोन करके रात में ही बुला लिया और रोते हुए उसे पूरी कहानी बताई। आरोप है कि इसके बाद उक्त दोनों ने अर्जुन को उसके किए की सजा देने का प्लान तैयार किया। रात करीब 11 बजे दोनों ने अर्जुन को दबोचकर उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में दो जून को गीतिका ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दादा की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed