{"_id":"5867fc554f1c1b7b25eeba09","slug":"girl-lit-the-lamp-falling-save-it-in-the-husband-and-son-also-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीया गिरने से महिला जली, बचाने मेें पति-बेटा भी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीया गिरने से महिला जली, बचाने मेें पति-बेटा भी झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया में शुक्रवार शाम खाना बनाने के दौरान जलती कुप्पी गिरने से महिला झुलस गई, उसे बचाने में पति और बेटा झुलस गए। महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव खमरिया निवासी 20 वर्षीय सनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे उसकी मां 40 वर्षीय रानी देवी रसोई में चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं, ऊपर अलमारी में कुप्पी जल रही थी। वह और उसके पिता हरपाल कमरे में थे। अचानक जलती कुप्पी मां रानी के ऊपर गिर गई। इस पर वह आग में घिर गई और चीखते हुए रसोई से बाहर निकलीं, तब उसे व पिता को जानकारी हुई। वह और पिता मां को बचाने दौड़ पड़े। जैसे-तैसे आगू पर काबू पाया। इस दौरान वह और उसके पिता भी झुलस गए। परिवार के अन्य लोगों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि रानी 60 प्रतिशत झुलसी है, बेटा 11 प्रतिशत, जबकि पति हरपाल पांच प्रतिशत झुलसी अवस्था में है। रानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वह रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी और बेटे की जिला अस्पताल में देखभाल कर रहा है।
विज्ञापन