{"_id":"598760e04f1c1be6638b4919","slug":"gangrape-kidnapped-woman-from-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर से महिला का अपहरण कर बदायूं में किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर से महिला का अपहरण कर बदायूं में किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला का बदायूं के युवकों ने अपहरण कर लिया। वे उसे बदायूं ले गए और 22 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पति की पैरवी पर पुलिस के हस्तक्षेप से आरोपियों के चंगुल से बमुश्किल छूटकर आई महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने न्याय पाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह चार जुलाई को रात आठ बजे पड़ोसी की बेटी के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी, तभी बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। ये लोग उसे वैन में डालकर बदायूं के थाना कादरचौक के गांव बरचऊ ले गए। वहां उसे कमरे में बंदकर गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने क ई बार भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। पड़ोसी की बेटी के जरिए पति को जब उसके बारे में जानकारी हुई कि वह कहां पर है तो उन्होंने मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से उसे 22 दिन बाद बंधन मुक्त कराया। इस दौरान कई बार उसके साथ गैंगरेप किया गया।
पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक अगस्त को पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी को भी पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
शाहजहांपुर। थाना परौर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एसपी को पत्र देकर बताया कि 30 जुलाई की रात लगभग आठ बजे उसकी बेटी शौच करने गई थी। वहां उसे दोे लोगों ने पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया। बाद में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चलेे गए। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।