फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Futakuna teenager sold in Bihar

फूटाकुंआ में बेची गई बिहार की किशोरी

Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मां और पिता के साथ दिल्ली जा रही एक नाबालिग लड़की को पुवायां की तीन महिलाएं नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर पुवायां र्ले आइं और 50 हजार रुपये में बेच दिया। विकलांग से जबरिया शादी किए जाने की कोशिश पर लड़की ने शोर मचाया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। बिहार के जनपद सीतामढ़ी के थाना धुमरा के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की एक सप्ताह पूर्व अपने पिता और मां के साथ काम करने के लिए दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में उसे तीन महिलाएं मिलीं और बढ़िया नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता, मां की नजरों से बचाकर किशोरी को शाहजहांपुर में ट्रेन से उतार लिया और अपने साथ घर पुवायां ले आईं। पुवायां के गांव नौगवां में लड़की को रखा गया। इसी गांव के दो लोगों ने लड़की को सिंधौली के गांव फूटाकुंआ निवासी एक युवक को 50 हजार रुपये में बेच दिया। जिस युवक से लड़की का सौदा हुआ उसका एक हाथ कटा हुआ है और वह उम्रदराज भी है। शनिवार को लड़की को फूटाकुंआ पहुंचा दिया गया। रविवार को विकलांग ने लड़की से शादी करने का इंतजाम किया तो किशोरी ने शोर मचाते हुए लोगों से अपने घर पहुंचा देने की गुहार शुरू कर दी। इससे मौके पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए और लड़की को शांत कराने के साथ ही सिंधौली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान लड़की को खरीदने वाला परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस गांव पहुंचकर लड़की को साथ ले आई और पूछताछ करने के बाद महिला थाने भेज दिया। सोमवार को किशोरी को पुवायां में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम रामशंकर ने लड़की का मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव फूटाकुंआ से लड़की को बरामद किया गया था। सोमवार को लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कल्याण सिंह यादव, प्रभारी चौकी कोरोकुइयां, कोतवाली सिंधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed