फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found the body of a naked young man, suspected of murder

युवक का अर्धनग्न शव मिला, हत्या का शक

Sun, 18 Oct 2015 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 18 Oct 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव सैदापुर में रविवार की सुबह 40 वर्षीय बिजेंद्र कुमार का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव सैदापुर निवासी मैकूलाल का बेटा बिजेंद्र खेतीबाड़ी करता था। शनिवार को दिन भर उसने घर के बाहर पौधों से तिली निकाली। रात आठ बजे के आसपास वह घर से बगैर बताए गायब हो गया। परिवार वालों के मुताबिक गांव का कोई व्यक्ति चुपके से बिजेंद्र को बुलाकर ले गया, जिसे कोई नहीं देख पाया। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रविवार की सुबह करीब सात बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव से आधा किलोमीटर दूर रामकुमार के खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बिजेंद्र का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। बिजेंद्र ने बनियान और अंडरवियर पहन रखा था। खबर फैलते ही शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी संतोष बेटे राहुल, गोलू, उमेश  व बेटी कल्पना के साथ शव देखकर बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोट में बिजेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। उनकी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश की जाएगी। - नगदू यादव, इंस्पेक्टर, कांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed