फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flirting in protest Parents, beaten

छेड़खानी के विरोध में अभिभावकों को पीटा

Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
थाना कटरा क्षेत्र के एक गांव का परिवार कांट क्षेत्र में गांव कुर्रिया कलां के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। परिवार की 14 वर्षीय किशोरी के साथ भट्ठे के ठेकेदार ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के माता-पिता के विरोध करने पर ठेकेदार ने उनकी पिटाई कर दी। थाने में सुनवाई नहीं होेने पर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 किशोरी के पिता ने बताया कि 30 मार्च 2015 को भट्ठे के एक ठेकेदार ने उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। किशोरी के शोर मचाने पर मां-बाप पहुंचे और विरोध किया तो ठेकेदार ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर ठेकेदार ने धमकी दी कि भट्ठा मालिक बहुत असरदार है। पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले की जांच कराके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed