फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five houses three million stolen goods

पांच घरों से तीन लाख का माल चोरी

Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व गांव जड़ौली के चार घरों से दो लाख के माल पर हाथ साफ करने के बाद चोरों ने शनिवार रात फिर से एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवर सहित एक लाख का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा शुक्रवार रात भी चोरों ने गांव अगौना खुर्द में दो घरों से डेढ़ लाख और बख्त्यारपुर के एक घर से पचास हजार का माल लेकर चंपत हो गए। चोरी की तहरीरें मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव जड़ौली के हरपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। दीवार फांदकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी 16 हजार की नगदी, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, कमर बिछुआ आदि जेवर और घरेलू सामान सहित लगभग एक लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा देख उन्हें चोरी का पता लग सका। रविवार को भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के साथ उन्होंने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर को चोरी की तहरीर दी। उधर शुक्रवार की रात चोरों ने गांव अगौना खुर्द निवासी अश्वनी कुमार के घर अज्ञात चोर दीवार फांदकर घुस गए और कमरे में रखी पचास हजार की नगदी, दो जोड़ी कुंडल आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इसके अलावा गांव के ही रामचरन के घर से एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल, पांच हजार नगदी, कमलेश के घर से 15 सौ नगदी, दो जोड़ी पायलें आदि सामान चोरी कर लिया। गांव बख्त्यारपुर में कुशाली के घर से नगदी, जेवर सहित हजारों का माल चोरी कर लिया। सभी लोगों को सुबह चोरी की जानकारी हो सकी। बता दें कि गांव अगौना खुर्द क्षेत्र में चोरी की वारदातों को लेकर थाने से रोजाना एक टीम वाहन से गश्त के लिए जाती है। एक ही हल्के में एक पुलिस टीम के भ्रमण करने के बाद भी चोरियां होने से गश्त के दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। 
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed