फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing, panic in transaction disputes

लेन-देन के विवाद में फायरिंग, दहशत

Sat, 20 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।  Updated Sat, 20 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firing, panic in transaction disputes
गन - फोटो : अमर उजाला
बाबूजई मोहल्ले में चलीं कई राउंड गोलियां
विज्ञापन

भारी संख्या में पहुंचा पुलिस फोर्स, दो हिरासत में

 
शुक्रवार सुबह मोहल्ला बाबूजई में सुपर ऑटो के पास दो सौ रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर छिप गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने मौके से कारतूसों के पांच खोखा भी बरामद किए हैं। एक पक्ष की ओर से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी गुलाम गौस खां ने बताया कि उसके साथी मंजूब अली से मोहल्ले के ही कामरान ने पतंगबाजी के लिए एक साल पहले दो सौ रुपये लिए थे। इसे लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। गुलाम गौस ने बताया कि शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे वह मोहल्ले में ही सुपर ऑटो के पास कपड़ों पर प्रेस कराने गया था, वहीं दुकान पर मंजूब अली भी बैठा था। इतने में कामरान आ गया। दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर कामरान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने की कोशिश करने पर कामरान ने गुलाम गौस खां को भी पीट दिया। इसके बाद दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद ही वह बिजलीपुर निवासी अपने साथी फरमान और शेर मोहम्मद के साथ आ गया। तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कामरान और फरमान को हिरासत में ले लिया। मामले की रिपोर्ट गुलाम गौस खां की ओर से दर्ज कर ली गई है। इधर, आरोपी कामरान का कहना है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। उसने फायरिंग करने से इंकार किया है।
विज्ञापन

 
फायरिंग की घटना के मामले में मोहल्ला बाबूजई निवासी गुलामगौस खां की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर सिंह, एसएसआई चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed