फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fireing

नौटंकी के दौरान फायरिंग में दो घायल

Sun, 14 Dec 2014 12:42 AM IST
निगोही(श्ााहजहांपुर)
निगोही(श्ााहजहांपुर) Updated Sun, 14 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
fireing
क्षेत्र के गांव कजरी नूरपुर में रहने वाले मुनीश के घर बेटे के नामकरण
विज्ञापन
संस्कार में 12 दिसंबर की रात हुई नौंटकी के दौरान लोगों द्वारा फायरिंग करने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाद में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को मुनीश के बेटे के नामकरण के दौरान उन्होंने घर में दावत का आयोजन किया था। दावत के बाद घर के बाहर नौटंकी का आयोजन किया गया। इसमें शाहबाद क्षेत्र के गांव मिरगापुर से छह नर्तकियों को डांस के लिए बुलाया गया था। एक गाने पर डांस के दौरान ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में मिरगापुर के बीनू और गांव में रहने वाले सुरजीत को छर्रे लग गए। दो लोगों के घायल होने से नौटंकी में अफरातफरी मच गई।
घायल सुरजीत को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि बीनू नर्तकियों के साथ अपने गांव चला गया। बाद में फायरिंग करने वालों का घायलों से समझौता हो गया। थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि फायरिंग होने की सूचना मिली थी लेकिन शिकायत लेकर थाने कोई नहीं आया।
पता लगा है कि मामले में समझौता हो गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed