फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Filled the accused in court and beaten woman

भरी कचहरी में महिला ने आरोपी को पीटा

Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Filled the accused in court and beaten woman
भरी कचहरी में महिला ने आरोपी को पीटा
भरी कचहरी में महिला ने एक आरोपी को जमकर पीटा। पिटने वाला व्यक्ति महिला की बेटी को अगवा करने के युवक का दोस्त बताया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला बबलू उर्फ कृष्णा 17 फरवरी 2015 को थाना आरसी मिशन की 15 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। उसी मोहल्ले में बबलू की बुआ भी रहती है। लड़की को अगवा करने के आरोप में बबलू के पिता कमलेश गुप्ता और मां जेल में है। मंगलवार को इस मुकद्दमे की कोर्ट में तारीख थी। इससे किशोरी के माता-पिता तारीख पर कचहरी गए। बबलू की मदद करने वाला हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के अल्लापुर गांव का शाहिद भी कचहरी पहुंचा था। उसे कचहरी में देखकर किशोरी की मां का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शाहिद को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तमाम अधिवक्ता जमा हो गए। महिला के साथ अधिवक्ताओं ने भी शाहिद की जमकर पिटाई की। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शाहिद को अपने हिरासत में ले लिया है। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के बारे में शाहिद को पता है। वह बबलू के परिवार वालों की मदद कर रहा है। आरोप है कि इससे पहले शाहिद बिहार दो लड़कियों को बिहार ले जाकर बेच चुका है। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत में मामला निपट गया है। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed