फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female teacher husband The brutally beaten

महिला शिक्षक को पति ने बेरहमी से पीटा

Thu, 09 Jul 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Female teacher husband The brutally beaten
मदनापुर ब्लाक में कार्यरत महिला शिक्षक ने अपने शिक्षक पति पर लात-घूसों और डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उसने एसपी और बीएसए को पत्र दिया है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रीतम की गायत्री देवी मदनापुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैंजना आमखेड़ा में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने मदनापुर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिगनेरा के सहायक अध्यापक नवल द्विवेदी से कोर्ट मैरिज की है। गायत्री के अनुसार शादी के बाद उन्हें पता चला कि नवल पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

बकौल गायत्री, हकीकत सामने आने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। इस पर उन्होंने नवल से दूरी बनानी शुरू कर दी। इन दिनों वह जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में किराए के मकान में रह रही हैं। बीएसए को दिए पत्र में कहा गया है कि एक जुलाई को नवल अपनी पहली पत्नी के साथ गायत्री के घर पहुंचे और लात-घूंसों तथा डंडे से उसे बेरहमी से पीटा। इससे उनके सिर एवं आंख में काफी चोटें आईं हैं। वह विद्यालय जाने में अक्षम हैं। गायत्री ने बीएसए से इलाज के लिए अवकाश स्वीकृत करने और नवल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पिटाई करने का मामला विद्यालय का नहीं घर का है। इसलिए इस विषय में विभाग की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। अवकाश स्वीकृति के लिए मदनापुर के खंड शिक्षा अधिकारी के पास गायत्री का प्रार्थनापत्र भेज दिया गया है।’
-राकेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed