{"_id":"571285964f1c1b286e4a6bcd","slug":"father-and-brother-kidnapped-police-get-realesed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता भाई ने बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता भाई ने बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबलापुर प्राथमिक स्कूल में तैनात मुड़िया कुर्मियात निवासी शिक्षिका को उसके भाई और पिता स्कूल से उठा ले गए और घर में बंधक बना लिया। सहयोगी शिक्षिका की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक शिक्षिका को मुक्त कराया और पिता सहित थाने ले आए। सहयोगी शिक्षिका ने ही मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर देने वाली सहयोगी शिक्षिका के पति को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। देर रात तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी।
गांव मुड़िया कुर्मियात के प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षिका राधा देवी ने शनिवार डेढ़ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। राधा देवी ने ही पुलिस को तहरीर दी है कि सहायक शिक्षिका नीरज देवी मुड़िया कुर्मियात के हेडमास्टर और एनपीआरसी दुष्यंत कुमार के पास कागजात जमा करने आई थी। इस दौरान शिक्षिका के पिता सत्यप्रकाश वर्मा, भाई रामगोपाल, अरविंद कुमार, रिंकू और भतीजा रजत वर्मा असलहे लेकर स्कूल पहुंचे और शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देते हुए कार में डालकर अपने साथ ले गए। साथ ही राधा देवी और उसके पति को भी मारने की धमकी दी। सूचना पर दरोगा विष्णु कुमार पुलिस के साथ मुड़िया कुर्मियात पहुंचे तो शिक्षिका नीरज पिता के घर में एक कमरे में बंद मिली। कमरे में बाहर से ताला पड़ा हुआ था।
पुलिस शिक्षिका को मुक्त कराकर थाने लाई। शिक्षिका के पिता और दो भाईयों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं तहरीर देने वाली शिक्षिका राधा देवी के पति अरुणेश कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम तक थाने में पंचायत चल रही थी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि अभी तक शिक्षिका नीरज की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर रहे हैं। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षिका बोली, मारना चाहते हैं घरवाले
पुवायां। बंधक बनाई गई शिक्षिका ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। नौकरी से गुजरबसर कर रही है। पिता और भाई शराब पीने के आदी हैं। वेतन के रुपये मांगते थे, देने से मना किया तो पिता ने घर से निकाल दिया। शिक्षिका अपने मामा के घर बंडा के गांव ढका घनश्याम में रह रही है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने के कारण पिता और भाई उसकी हत्या कर देना चाहते हैं। इसीलिए अपहरण किया। पहले भी कई बार मारपीट की जा चुकी है।
बंधक बनाने से इंकार
शिक्षिका के पिता सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि लड़की मनमानी कर और भला बुरा न समझ पाए तो परिवार को उसे समझाने और रोकने का अधिकार है। इसी कारण शनिवार को पुत्री को घर ले गए थे। बंधक बनाने और मारपीट का आरोप निराधार है।
मैं एक जांच के सिलसिले में बंडा गया था। शिक्षिका के अपहरण की सूचना पर गांव मुड़िया कुर्मियात गया तो शिक्षिका एक कमरे में बंद थी और बाहर से ताला लगा था। शिक्षिका के शोर मचाने पर पता चला तो उसकी मां से चाबी लेकर शिक्षिका को मुक्त कराकर थाने लाया गया।
विष्णु कुमार, एसआई थाना पुवायां