{"_id":"588768514f1c1b5c02cf4eeb","slug":"farmers-return-with-the-cash-from-the-bank-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक से नकदी लेकर लौटते किसान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से नकदी लेकर लौटते किसान को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर दस हजार की नकदी लूट ली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव सैदापुर डावचाट निवासी ब्रजपाल सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह बंडा स्थित स्टेट बैंक आए थे और अपने खाते से दस हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह साइकिल से गांव के लिए चल दिए। गांव डभौरा के पश्चिम पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर रिवाल्वर तानकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश वापस बंडा की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद ब्रजपाल सिंह यादव ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग निकलने में सफल रहे। इसके बाद ब्रजपाल ने बंडा जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कुछ लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। ब्रजपाल के अनुसार बोलचाल से लूट करने वाले सिख प्रतीत हो रहे थे। वह सामने आने पर एक युवक को पहचान भी लेंगे। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन