{"_id":"743ffd32b727dbbab177eb512ba016e7","slug":"farmers-from-the-40-thousand-rupees-bike-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से 40 हजार रुपये, बाइक लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से 40 हजार रुपये, बाइक लूटी
शाहजहांपुर/ रोजा।
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा मुकरमपुर और शाहगंज के बीच गांव उदियापुर निवासी किसान सुखीराम से मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 40 हजार रुपये और बाइक लूट ली। पुलिस ने मामले में लूट की जगह चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
सुखीराम मंगलवार की सुबह घर से रोजा मंडी से आए थे। उन्होंने धान की फसल में लागत लगाने के के लिए आढ़ती संदीप से 40 हजार रुपये उधार लिए। इसके बाद वह शहर में कुछ काम से चले गए। शाम करीब सात बजे घर वापस जाते समय मुकदमपुर और शाहगंज के बीच एक व्यक्ति ने हाथ देकर सुखीराम की बाइक रोक ली। इसी बीच थोड़ी दूर पर बाइक लेकर खड़े दो बदमाश आ गए और उन्होंने सुखीराम पर तमंचा लगाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सुखीराम की पिटाई भी लगाई। इसके बाद बदमाश तीनों बदमाश सुखीराम की बाइक छीनकर शाहगंज की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सुखीराम ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पीड़ित किसी तरह रात करीब दस बजे थाने पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।