फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers commit suicide over loan issue

कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 25 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers commit suicide over loan issue
suicide
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली के पांच दिन बाद ही जिले में सिंधौली के गांव मूर्छा में बैंक कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान हरिनंदन दीक्षित ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है-कर्ज माफ नहीं होने पर वह कोई भी कदम उठा सकता है। 
विज्ञापन

हरिनंदन ने 16 अप्रैल 2015 को आईडीबीआई बैंक से 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। समय से अदायगी नहीं होने पर कर्ज की देय रकम बढ़ती चली गई। अभी उन पर 2,18,587 रुपये का कर्ज था। उनके पुत्र दिलीप ने बताया कि वह कर्ज माफी योजना के बाद बैंक के चक्कर लगाते रहे। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कर्ज माफी की योजना में वह शामिल नहीं हो पाए जिससे वह परेशान रहते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मंगलवार सुबह छह बजे दिलीप के बेटे प्रियल ने खेत में झोपड़ी में बाबा के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


हरिनंदन पर बैंक कर्ज था। परिजनों के मुताबिक उन्होंने इसी वजह से आत्महत्या की है, लेकिन यह जांच का विषय है। जो सुसाइड नोट मिला है उसकी भी राइटिंग का मिलान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सिंधौली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed