फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer killed truck collision

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पुत्रवधू को उसके बेटे के साथ बाइक से मायके छोड़ने जा रहे किसान की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पुत्रवधू और पौत्र घायल हो गए। हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव कौंधी निवासी 50 वर्षीय अवध किशोर उर्फ  भूरे फर्रुखाबाद के पंचाल घाट की रामनगरिया में रहकर अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। शुक्रवार को अवध किशोर अपनी पुत्र वधू रजनी और तीन वर्षीय पौत्र अंशू को बाइक से लेकर जमलापुर, थाना पाली जा रहे थे। गांव रघुनाथपुर के पास हरदोई की तरफ  से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अवध किशोर, रजनी और अंशू उछलकर दूर जा गिरे। अवध किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजनी और अंशू गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मृतक के छोटे भाई रामकिशोर शुक्ला घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने ट्रक समेत ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed