फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Factions firing The heat, the SP said homes

फायरिंग करने वाले गुटों के घरों में एसपी ने दी दबिश

Sun, 05 Apr 2015 12:19 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Factions firing The heat, the SP said homes
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटियाटोला में 24 मार्च की सुबह दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में शुक्रवार देर रात एसपी ने सीओ और सदर पुलिस के साथ आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला कटियाटोला में 24 मार्च को दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। फायरिंग की घटना से इलाके में दशहत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें कटियाटोला में रहने वाले पक्ष के राजेश यादव और जय सिंह यादव, बहादुरगंज में रहने वाले दूसरे पक्ष के अंशु गुप्ता, अगिभनवेश गुप्ता, अभयराज गुप्ता और सोनू को नामजद किया गया था। शुक्रवार की रात एसपी आरपीएस यादव, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के साथ दोनों गुटों के घरों में दबिश दी। अचानक पुलिस की गड़ियां पहुंचने से दोनों के मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों गुटों के घरों की तलाशी ली, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed