फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   facebook crtime

फेसबुक पर टिप्पणी से नाराजगी, नारेबाजी की

Mon, 12 Jan 2015 12:07 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Mon, 12 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
facebook crtime
फेसबुक पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कस्बे में समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में जुटे लोग नारेबाजी करते हुए कच्चा कटरा में बड़ी मस्जिद के पास हाशिम अली शाह दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के आवास पर पहुंचे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। पता चलने पर एएसपी देहात और दूसरे अफसर भी वहां पहुंच गए और लोगों को समझाया। इसके बाद टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी देहात आसाराम यादव, सीओ संजय कुमार व इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव ने सज्जादानशीन की मौजूदगी में लोगों को समझाते हुए कहा कि यह काम निंदनीय और समाज विरोधी है। एएसपी ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। इस दौरान शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम, सज्जादानशीन, शद्दन मियां, मौलाना जुवैर, मुफ्तयाद अली, कारी इदरीश आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी सज्जादानशीन के आवास के बाहर जुटा रहा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में हिंदू पट्टी के हसन बेग की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह और फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला युवक दोस्त हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी ने शांति की अपील की
शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम ने लोगों से अपील की है कि अमन और मोहब्बत के पैगाम से पारस्परिक सहयोग और सद्भाव की भावना को और प्रगाढ़ बनाएं। हजरत हातिम अली शाह दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने लोगों से कहा कि वे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed