फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entered the house of youth Put fiercely hammering

घर में घुसे युवक की जमकर लगाई ठुकाई

Tue, 28 Apr 2015 11:33 PM IST
मीरानपुर कटरा
मीरानपुर कटरा Updated Tue, 28 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसे युवक को मौके पर पहुंचे पति ने जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसका पति उसके मायके में भूसा उठवाने गया था और वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर गांव का पुष्पेंद्र उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तब उसने उसे मारा पीटा। उसने आरोप लगाया कि उक्त दबंग उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसके पति और भाई आ गए, जिन्हें देखकर वह निकलकर भागा। इस पर उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसने उन पर हमला कर दिया। इस कारण पति और भाई ने उसे पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में घरवाले उसे थाने लेकर पहुंचे जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, घायल पुष्पेंद ने बताया कि गांव में उसका पड़ोसी दबंग किस्म का व्यक्ति है और उससे पुरानी रंजिश चल रही है। उसने बताया कि रात 11 बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर आया तभी पड़ोसी और तीन अन्य लोगों ने उसे तमंचे के बल पर पकड़ लिया तथा धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान चीख पुकार सुन कर पहुंची पत्नी को भी पीटा। उधर, पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
इस मामले में एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो सत्यता होगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed