फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly couple killed in crash

हादसे में बुजुर्ग दंपति के मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नवजात पोते की मौत के  गम में शामिल होकर लौट रहे दादा-दादी की हरदोई के पाली क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सरखंडा निवासी 52 वर्षीय रामनिवास पाल अपनी पत्नी राधा के साथ हरदोई के संडीला क्षेत्र के एक गांव में स्थित बेटे दिलीप की ससुराल गए थे। दिलीप की पत्नी गुड्डी ने मायके में बेटे को बुधवार को जन्म दिया था। जन्म देने के बाद ही उसकी मौत हो गई थी। नवजात पोते का गम दिल में लिए दादी-बाबा टाटा मैजिक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के गांव कौसिया के पास टाटा मैजिक बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रामनिवास पाल और उनकी पत्नी राधा भी शामिल थी। शाम लगभग पांच बजे दोनों की मौत की खबर जब बेटे दिलीप और संजीव के पास आई तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटा दिलीप तो मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गया, क्योंकि एक तो उसे अपने नवजात के बेटे की मौत का गम था, दूसरे एक साथ माता-पिता की मौत ने उसे अंदर तक झकझोर के रख दिया। गांव वालों व रिश्तेदारों ने उसे बमुश्किल संभाला। इसके बाद वह लोग हरदोई पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed