{"_id":"594425d04f1c1b40718b4809","slug":"driver-arrested-in-case-of-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रमिक की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी है।
गौरतलब है कि नौ जून को मिट्टी खनन करते समय ढांग गिरने से खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी श्रमिक 25 वर्षीय सर्वेश कुमार की मौत हो गई थी। मृतक के भाई उमेश कुमार ने आरोप लगाया था कि उसका भाई सर्वेश खुटार के रितेश मिश्रा की ट्राली पर काम करता था। शुक्रवार को रितेश उसके भाई सर्वेश को लेकर रेत खनन करने गया था। वहां ट्राली बैक करते समय मिट्टी की ढांग ढहने से उसके भाई की दबकर मौत हो गई। रितेश ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि शुक्रवार को रितेश को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पूरनपुर मार्ग से पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दी है।