फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drindgi child victim's condition deteriorates, Bareilly Referee

दरिंदगी की शिकार बच्ची की हालत बिगड़ी, बरेली रेफर

Wed, 03 Jun 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 03 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Drindgi child victim's condition deteriorates, Bareilly Referee
थाना कांट क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय चचेरे भाई के हाथों दरिंदगी का शिकार हुई सात वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार को बरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे रक्तस्राव हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में 12 वर्षीय किशोर ने रिश्ते की चचेरी बहन सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में भूसे के कमरे में ले गया था। बच्ची के हाथपैर बांधकर किशोर ने उसके साथ रेप किया था। गांव के बच्चों से जानकारी पाकर पिता ने बच्ची को उसे बंधन से छुड़ाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। बुधवार को डॉक्टरों ने बच्ची को बरेली रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है।  
विज्ञापन



पीड़ित बच्ची का मेडिकल हुआ, रिपोर्ट दर्ज
सिंधौली क्षेत्र में सात साल की बच्ची से रेप का मामला
सिंधौली। क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ मंगलवार हुए रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का बुधवार को मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर उसकी सात वर्षीय बेटी गांव के बाहर तालाब से मिट्टी निकालने गई थी, तभी गांव में रहने वाला खूंटी नाम का युवक बच्ची को खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी खून से लथपथ बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को बच्ची का मेडिकल भी कराया गया। इसमें उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed