{"_id":"581749ed4f1c1bad314359f0","slug":"down-miscreants-women-of-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने नोंचे के महिला कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने नोंचे के महिला कुंडल
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर बाइक पर बैठाने के बाद बदमाशों ने विवाहिता के कान से कुंडल नोचे और भाग निकले। सरेराह हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, लेकिन वह घटना को संदिग्ध मान रही है अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
थाना मिर्जापुर के गांव भरतपुर पैलानी निवासी प्रेमपाल की पत्नी बिरला देवी भैया दूज का त्योहार मनाने थाना कांट के गांव उमरा भानपुर निवासी अपने मायके जा रही थी। मिर्जापुर से आने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे कटरा- फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर डाकबंगला तिराहे के पास स्थित जलालाबाद के प्राइवेट वाहन स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उससे बातचीत करने के बाद कहा कि वे लोग कांट जा रहे है वह बाइक पर बैठ जाये और वे लोग उसे वहां छोड़ देंगे। महिला उक्त युवकों की बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद पीछे बैठे युवक ने महिला के कान से दोनों कुंडल नोंच लिये और उसे धक्का देकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर लोगो को जब तक माजरे का पता लगा बाइक सवार भाग चुके थे। महिला ने थाने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।