{"_id":"6afca547f0c6ccf059033a17","slug":"a-young-woman-from-kaimganj-died-by-hanging-in-jaithra-following-a-romantic-affair-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-151769-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेम प्रसंग में कायमगंज की युवती ने जैथरा में फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेम प्रसंग में कायमगंज की युवती ने जैथरा में फंदा लगाया
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में रिश्ते की बहन के घर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
युवती का गांव के ही किशन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो नवंबर को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। उसकी मां ने किशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की खोजबीन और दबाव के बाद छह नवंबर को युवती खुद घर लौट आई। इसके बाद परिजन ने उसकी शादी तय कर दी। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उसकी शादी होनी थी।
परिजन ने 12 नवंबर को युवती को जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली रिश्ते की बहन (बुआ की बेटी) के घर भेज दिया था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसने वहां फंदा लगा लिया। परिजन उसे पहले अलीगंज के एक निजी अस्पताल और फिर फर्रुखाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के एक छोटा भाई और बहन है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती ने जैथरा थाना क्षेत्र में फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।