फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctors said the raid killed jholachap deputy CMO

डिप्टी सीएमओ ने मारे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापे

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेशपाल की शुक्रवार को छापामारी से निगोही क्षेत्र के झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था से निगोही क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से महिला की हुई मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और डिप्टी सीएमओ (नोडल अधिकारी) डा. नरेशपाल अपनी टीम के साथ निगोही क्षेत्र के गांव पतराजपुर, अर्जुनपुर और ईशापुर में आधा दर्जन से अधिक झोलाछाप डाक्टरों की दुकानों पर छापामारी की। छापामारी में झोलाछाप डा. बिजेंद्र और विजय को नोटिस दिए। इस दौरान कई झोलाछाप डाक्टर अपनी-अपनी दुकानें छोड़ कर फरार हो गए। छापामारी के उपरांत डिप्टी सीएमओ निगोही थाने गए और तहरीर दी। तहरीर में कहा कि गांव ईशापुर में अनाधिकृत रूप से रोगियो का बिजेंद्र उपचार करता है। इतना ही नही नशीली औषधियों की बिक्री भी करता है। निगोही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की बल्कि यह कह कर टकरा दिया। 
विज्ञापन

छापामारी में नशीली औषधियां, आला सहित तमाम सामान झोलाछाप डाक्टरों से मिला है। नोटिस भी तामील कराए गए हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
डा. नरेशपाल, डिप्टी सीएमओ
तहरीर में आरोपियों का मूल पता नहीं दिया गया है। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। मूल पता मिलने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अमर सिंह यादव, एसओ निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed