फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Denied compensation fierce farmer

मुआवजा न मिलने पर भड़के किसान

Tue, 30 Jun 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Denied compensation fierce farmer
रबी सीजन में बारिश की अधिकता से हुए फसली नुकसान का मुआवजा नहीं दिए जाने पर निगोही क्षेत्र के गांव संडा खास के किसान सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर मुआवजा चेक बांटने में लापरवाही करने वाले लेखपाल के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रामपाल, सुरेश पाल सिंह, रामफूल, रामवीर सिंह, नन्हीं देवी, राजीव सिंह, छेदालाल, राम निवास, रामवती, मुकेश सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को बताया कि बेमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से रबी सीजन में उनकी गेहूं की काफी फसल खराब हो गई। लेखपाल ने गांव में फसल के नुकसान का सर्वे भी किया, लेकिन शासन से मिली आर्थिक सहायता के चेक देने के बदले रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जो लोग लेखपाल को मांगी गई रकम नहीं दे पाए, उन्हें मुआवजा से मनमाने तरीके से वंचित कर दिया गया। ऐसी स्थिति में पूरे प्रकरण की जांच कर लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में 23 जून को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं होने से लेखपाल के हौसले बुलंद हैं। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत की जांच कराकर नुकसान प्रभावित सभी किसानों को चेक दिलाने को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed