फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dcm and truck accident in shahjahanpur three dead, 38 wounded

शाहजहांपुर में डीसीएम - ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 38 घायल

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dcm and truck accident in shahjahanpur three dead, 38 wounded
शाहजहांपुर में डीसीएम - ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 38 घायल 
झांकी ग्रुप के कलाकारों को लेकर जा रही डीसीएम की ट्रक से टक्कर होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खीरी जनपद के गोला कस्बे में बड़ा मंगल पर बाला जी सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करने के लिए उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के कस्बा काशीपुर के कपिल बावरा ग्रुप के कलाकार बुलाए गए थे। मंगलवार रात लगभग 11 बजे शोभायात्रा संपन्न हुई। इसके बाद कलाकार और झांकी टीम के साथ आए श्रमिक काशीपुर से लाई गई डीसीएम में सारा सामान लोडकर रात लगभग तीन बजे काशीपुर के लिए रवाना हुए। बुधवार सुबह चार बजे डीसीएम खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल में पहुंची तो चालक काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी 32 वर्षीय रंजीत सिंह को झपकी आ गई, इससे डीसीएम दाहिनी ओर चली गई और पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से आमने सामने जा टकराई।
विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के फार्मर मौके पर आ पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। एसओ इफ्तेखार अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीएम का केबिन ट्रक के केबिन में फंस जाने से डीसीएम में आगे बैठे लोगों को निकाला नहीं जा सका। बाद में क्रेन और ट्रैक्टरों की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक रंजीत सिंह के साथ ही जनपद ऊधम सिंह नगर के कस्बा जसपुर की 18 वर्षीय काजल और 17 वर्षीय अमन की मौत हो गई। इसके अलावा डीसीएम में सवार अमन के भाई नकुल 38 श्रमिक और कलाकार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने खुटार, बंडा, पुवायां से 108 सेवा की एंबुलेंस बुलाकर और कई निजी वाहनों की मदद से घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायलों की सूची
खुटार। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के कोतवाली रामनगर के गांव मालधन निवासी भूपेंद्र, अर्जुन और किशोर, जनपद ऊधम सिंह नगर के कस्बा काशीपुर के  मोहल्ला आनंद नगर के शुभम शर्मा, सिद्वार्थ, रोहित, कुनाल, शुभम कुमार, निखिल, विवेक कुमार, शिवा, रवि कुमार, पारस शर्मा, अंशु कुमार, धीरेश कुमार, गोपाल, दिनेश, गौतम लाल, और रितिक, कसबा जसपुर निवासी अंजली, महक, शंकर, ललित कुमार, मनीष, नकुल, मोहित कुमार, जनपद बिजनौर के गांव गासमपुर के राहुल, ब्रजेश, मुरादाबाद के थाना सुरजन नगर के गांव रामपुर निवासी कपिल कुमार, पाकबाड़ा के आकाश कुमार, बहेड़ी के थाना भोजपुर निवासी गौरव और मोहित सहित 38 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायल हुए सभी लोग 15 से 32 वर्ष की आयु के बीच के हैं।

वाहन अलग करने के दौरान लगी आग
खुटार। डीसीएम और ट्रक को क्रेन से अलग करने के दौरान वाहनों से निकली चिंगारी के बाद डीसीएम से धुंआ उठने लगा। डीसीएम में गैस सिलेंडर सहित तमाम सामान रखा होने के कारण लोगों को वाहन में आग लग जाने की आशंका हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस केे चालक ने अपने पास मौजूद सिलेंडर से आग बुझा दी, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed