फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dbangon attacked the house , set fire

दबंगों ने घर में किया हमला, आग लगाई

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव कोना याकूबपुर में होली के दिन मामूली बात से नाराज अवैध हथियारों से लैस हमलावरों ने एक घर में धावा बोलकर फायरिंग की और दो युवतियों समेत आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो घर में आग लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद दर्जन भर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

कोना याकूबपुर गांव के मंझरा मडै़या निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर होली रखी जाती है। होली के दिन वह गांव के अन्य लोगों के साथ ढोल बाजे पर होली के गीत गा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे विनोद व लल्ला ने उससे अपने घर चलकर ढोल बजाने को कहा। बकौल सलीम, उसके मना करने पर नाराज होकर विनोद व लल्ला गालियां देने लगे। उस वक्त मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद, लल्ला, उनके साथी प्रमोद, संजीव, कमल, महिपाल, जगपाल, रंजीत के अलावा बड़े लल्ला, नन्हे लल्ला, राजीव तथा रमेश अवैध हथियारों, लाठी डंडे व कांता, भाला लेकर आये और उसके घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके घर में मौजूद श्यामपाल, पप्पू, बड़े, राधेश्याम, पूनम तथा सुमन को बुरी तरह पीटा। सलीम के सिर पर कांता से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायर भी किए और सलीम घर में आग लगा दी। आग से उसके घर में रखा सामान, गल्ला तथा कपड़े जलकर सब जल गया। सलीम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की दर्जन भर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed