फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dataganj diesel and then got fake explosive

दातागंज में फिर मिला नकली डीजल व विस्फोटक

Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dataganj diesel and then got fake explosive

 मिट्टी के तेल व नकली डीजल के लिए बदनाम दातागंज मोहल्ले में एक मकान से सैकड़ों लीटर केरोसिन व नकली डीजल सहित भारी मात्रा में पुलिस ने आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला दातागंज में सुबह लगभग पौने नौ बजे छापा मारा। किशोरी लाल गुप्ता के मकान में विनय, सुशील तथा धर्मेंद्र को नकली डीजल बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि इनके कब्जे से पांच केनों में 175 लीटर केरोसिन आयल तथा एक केन में 35 लीटर नकली डीजल मिला। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो लगभग एक क्विंटल आतिशबाजी के कई कार्टूनों में बरामद हुए हैं। पुलिस ने विनय व सुशील पुत्र किशोरी लाल व धर्मेंद्र सिंह पुत्र नरेश पाल निवासी बंथरा के खिलाफ 285/420 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है जबकि विनय के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed