{"_id":"2a40ac70da70b18d136d547ed2cb8c72","slug":"dabangai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने होटल और दुकानें तहस-नहस की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने होटल और दुकानें तहस-नहस की
रोजा (श्ााहजहांपुर)
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग करके धमका दिया। हैरानी यह है
विज्ञापन
कि थाने से महज एक किलोमीटर दूर यह सब कुछ होने पर पुलिस इस मामले में
मूकदर्शक बनी रही।
मघईटोला के रहने वाले मूकबधिर रेहान के चाय के होटल के साथ ही नई बस्ती के महेश और रहीस के भी खोखे उजाड़े गए। दरअसल, इन दुकानों के पीछे एयाज खां की जमीन है, जिस पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। दबंगों की संख्या करीब छह थी। आरोप है कि वे इन दुकानों से हजारों रुपये की संपत्ति भी लूट ले गये है।
सूचना पर जब रविवार सुबह रेहान, महेश और रहीस सहित कई लोग मौके पर आए तो दबंगों ने जमकर फायरिंग की। इससे एक बार हाईवे के राहगीर सहम गए। पीड़ितों ने रोजा थाने में शिकायत की, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। तब वे उन्होंने संासद कृष्णाराज से भी शिकायत की।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि हाईवे के किनारे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में एसडीएम सदर ही कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने फायरिंग की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
000
...और भी जगह हो रहे हैं कब्जे
हाईवे किनारे ग्राम समाज और पीडब्ल्यूडी की बेशकमती जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। इन दोनों ही विभागों के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेगी है।
बता दें कि रोजा बाईपास पर लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अपने होटल बना लिए है और कुछ ने तो उनके फर्जी बैनामे तक करा लिए। इसी तरह ओवरब्रिज से लेकर जमुका तिराहे तक के राइस मिलरों ने बैरीकेटिंग लगाकर पीडल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर उन पर अपनी ग्रिल लगा ली।
इससे हाईवे सकरा हो गया है। ये दोनों ही जमीनें ग्राम सभा बल्लिया, जमुही और जमुका की आराजी के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी की बताई गई हैं।