फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cycle person died in accident

टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत 

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
cycle person died in accident
टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत 
रोजा पावर प्लांट के मजदूर 40 वर्षीय सेवाराम की बुधवार की सुबह हरदोई रोड पर गांव जलालपुर के पास प्लांट के ही टैंकर की चपेट में आकर मौत हो गई। चालक ने टैंकर लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरसी मिशन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऐंठापुर निवासी सेवाराम रोजा पावर प्लांट में मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से पावर प्लांट जा रहे थे। रास्ते में गांव जलालपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आकर सेवाराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। आरसी मिशन ने टैंकर को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि टैंकर रोजा पावर प्लांट का ही है। 
विज्ञापन


बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे सेवाराम 
मृतक सेवाराम पावर प्लांट में मजदूरी करके अपने छह बच्चों का पेट पाल रहे थे। पत्नी शांतिदेवी रोजना की तरह सुबह तड़के उठकर पति के लिए खाना तैयार कर देती थी। रोजाना की तरह बुधवार को भी सुबह सेवाराम घर पावर प्लांट के लिए निकले थे। पत्नी को यह नहीं पता था कि वह अब कभी वापस नहीं आएंगे। पत्नी शव पर विलाप करते ही शांति बिलख-बिलख कर यह कह रही थीं। सेवाराम के छह बच्चे हैं इसमें 18 वर्षीय राम देवी, उसे छोटी जय देवी, बेटा राम कृपाल, अंश, रजनी और नैतिक है। 15 दिन पहले ही सेवाराम ने बेटी राम देवी की शादी तय की थी। उसकी शादी जुलाई में हरदोई के पाली निवासी आनंद से होनी तय हुई थी। सेवाराम बेटी की शादी के लिए जोड़तोड़ में लग गए थे। उनकी मौत के बाद घर में कोई ऐसा नहीं है जो परिवार को दो वक्त की रोटी खिला दे। सेवाराम के पिता निरंजन और मां सुरसा देवी भी वृद्ध  हो चुके है। दोनों बेटे की मौत से बेसुध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed