फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Current workers from being Death, three injured

करंट लगने से मजदूर की मौत, तीन झुलसे

Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
निगोही (शाहजहांपुर) Updated Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अहीरबाड़ा में बृहस्पतिवार की दोपहर सरकारी हैंडपंप की बोरिंग करते समय बिजली के तारों में पाइप छूने से करंट पाइप में आ गया, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए।
विज्ञापन

गांव अहीरबाड़ा में लगा सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। गांव की प्रधान राधादेवी ने बृहस्पतिवार को भारत नाम के मिस्त्री को हैंडपंप ठीक करने के लिए बुलाया था। मिस्त्री ने गांव में रहने वाले 22 वर्षीय सतीश कुमार, बाबूराम, रामबहादुर और सत्यपाल को हैंडपंप का पाइप निकालने के लिए लगा दिया। अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आकर सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूराम, रामबहादुर, और सत्यपाल झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सतीश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed