फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop damage devastated by the death of two farmers

फसली क्षति से तबाह दो किसानों की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crop damage devastated by the death of two farmers
बेमौसम की बारिश से बरबाद हुए दो और किसानों की पिछले 24 घंटे के दौरान हार्ट अटैक जैसे लक्षणों से जूझने के बाद मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में फसली नुकसान से प्रभावित 59 किसानों की अस्वाभाविक मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन


फसल को बर्बाद देख चल बसे अतर पाल
खुदागंज। क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी 55 वर्षीय अतर पाल यादव अपने खेत से गेहूं बुग्गी में भरकर ला रहे थे और साथ वालों से बड़ा उदास होकर कह रहे थे कि फसल अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई है। इस साल कैसे खर्चा चलेगा? ये सोचते हुए दरवाजे के सामने बुग्गी पर ही ’ हे राम’ मैं तो बर्बाद हो गया। गेहूं पैदा नहीं हुआ और ये कहते हुये किसान अतरपाल सिंह यादव को हार्टअटैक पड़ते ही मौत हो गई। सूचना के बाद भी राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अविवाहित अतरपाल अपने भाइयों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


हार्ट अटैक से चली गई प्रेमपाल की जान
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव शंकरपुर पिटरहाई निवासी मृतक प्रेमपाल ने 15 बीघा में फसल बोई। शिनिवार को खेत पर कटाई होने पर सिर्फ छह क्विंटल गेहूं निकला तो उनकी हालत बिगड़ गई। उनके बेटे सत्येंद्र के अनुसार हार्ट अटैक जैसे लक्षण देख उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते मे ही पिता की मौत हो गई। प्रेम पाल के तीन बेटे सतेंद्र, मोनू, मोहित और पत्नी अमरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेमपाल का घर कच्चा बना हुआ हैं। परिवार वालों के अनुसार उन्होंने गांव के लोगों से रकम उधार लेकर फसल बोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed