{"_id":"7b10011cb7fdceaeb6710b880e086725","slug":"crimnals-atteck-on-father-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालियों के विरोध पर पिता-पुत्रों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गालियों के विरोध पर पिता-पुत्रों ने पीटा
जलालाबाद।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम कस्बे के मोहल्ला आजादनगर में गालियां देने से मना करने पर पिता-पुत्रों ने शिक्षक, उसके भाई और दो भतीजों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
शिक्षक प्रमोद सिंह चौहान खाना खाकर घर से बाहर निकले। आरोप है कि मोहल्ले के ही अजय विक्रम ने उन्हें देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। शिक्षक द्वारा विरोध करने पर वह हमलावर हो गया। इस दौरान अजय का भाई विजय और उसके पिता हरिपाल भी आ गए और प्रमोद के सिर पर लाठी मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान वहां आए प्रमोद के भाई विनोद तथा उसके 10 साल के बेटे व भतीजे को भी हमलावरों ने पीटा और भाग गए। मालूम हो कि छह दिसंबर को मोहल्ला आजादनगर में की गई फायरिंग में उक्त अजय विक्रम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।