{"_id":"e40bb3d3e707e1fb4d12a4f1864c14b8","slug":"crime-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरनैल हत्याकांड की जांच करेगी बरेली की क्राइम ब्रांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरनैल हत्याकांड की जांच करेगी बरेली की क्राइम ब्रांच
पुवायां (श्ााहजहांपुर)
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शिवपुरी निवासी जरनैल सिंह की हत्या की जांच अब बरेली की क्राइम ब्रांच करेगी। इस आशय का आईजी बरेली का आदेश पुलिस को मिल गया है।
नौ अक्तूबर को मेड़ के विवाद में जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र श्रवण सिंह ने गांव टुरना फार्म जेंबा निवासी निर्मल सिंह के अलावा उसके पुत्र अमरजीत सिंह, सरजीत सिंह और भाई बलविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बलविंदर सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
कई बार दबिश दिए जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बलविंदर सिंह को भगोड़ा घोषित किए जाने की अपील की थी। कोर्ट ने बलविंदर सिंह के लापता होने को गंभीरता से लेते हुए 28 नवंबर को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
पीड़ित पक्ष के लोग जहां पुलिस पर शेष बचे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, वहीं बलविंदर के परिवार के लोग उसे निर्दोष बता रहे थे। आरोपी पक्ष के परिवार के लोगो ने आईजी से मिलकर मामले की विवेचना दूसरे जिले की पुलिस से कराए जाने की मांग की थी। इस पर आईजी ने मामले की जांच बरेली की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।