फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Court police post He went on two sides

कचहरी पुलिस चौकी में भिड़े दोनों पक्ष

Wed, 27 May 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 27 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Court police post He went on two sides
हरेवा कांड की लड़की को अपनी सुपुर्दगी मेें लेने को लेकर अनुसूचित जाति और कश्यप समाज के लोग कचहरी स्थित पुलिस चौकी में भिड़ गए। इससे वहां माहौल गरमा गया। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए लड़की को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर में करीब एक बजे के बाद लड़की को पुलिस अभिरक्षा में कचहरी में बनी पुलिस चौकी में रखा गया। इस दौरान लड़के के पक्ष वकील और अनुसूचित जाति के कई लोग लड़की के पास गए और उसे नारी निकेतन भेजे जाने वाले मांग पत्र पर हस्ताक्षर कराने लगे। इस पर ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने लड़की से हस्ताक्षर कराने के लिए साफ इंकार कर दिया। वहीं बाहर खड़े कश्यप समुदाय के लोगों ने उन लोगों का विरोध किया। इस पर दोनों में तना-तनी होने लगी। दोनों पक्षों में चौकी परिसर में ही गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते पहले तो दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनते देखकर हड़काकर दोनों पक्षों को अलग किया। साथ ही तुरंत लड़की को बाइक पर बिठाकर किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। पुलिस की सतर्कता की वजह से वहां पर दोनों पक्षों में झगड़ा होने से बच गया।
विज्ञापन



एफआईआर में शामिल 11 लोगों की हो गिरफ्तारी
शाहजहांपुर। हरेवा कांड की एक पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर एफआईआर में बाद में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता ने कहा है कि हरेवा में निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में छह महिलाओं और चार पुरुषों को नामजद किया था। बाद में 11 लोगों को एफआईआर में और शामिल किया गया। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed