फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Container truck driver crushed to death

कंटेनर से कुचलकर ट्रक चालक की मौत

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद मेें शनिवार रात याकूबपुर तिराहा के पास कंटेनर की चपेट में आकर फर्रूखाबाद निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फर्रूखाबाद के थाना शमशाबाद के हाजीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार शनिवार रात फर्रूखाबाद से ट्रक में आलू भरकर बलरामपुर के लिए निकला था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब वह जलालाबाद में याकूबपुर तिराहा के पास पहुंचा, तो वहां उसने खाना खाने के लिए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सड़क पार कर दूसरी तरफ वर्मा होटल पर जा रहा था, तभी बरेली की ओेर से तेज रफ्तार आए कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे गंभीर रूप से घायल हुए राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद 100 डायल ने कंटेनर का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भरत कुमार गौतम भी मौके पर पहुंच गए। कंटेनर  को कब्जे में ले लिया और मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई संजीव व बेटे राहुल को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed