फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chori in bob

कटर से बैंक की खिड़की काटकर चोरी की कोशिश

Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Updated Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
chori in bob
बुधवार की रात बदमाशों ने बैंक ऑफ  बड़ौदा की रसेवन शाखा की खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

बुधवार की रात कुछ बदमाश गैस कटर से रसेवन बैंक शाखा की खिड़की काटकर उसके अंदर घुस आए। पुलिस के मुताबिक रात करीब तीन बजे गश्त को निकली पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई जब बैंक के सामने से गुजरी तो बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ गया। सुबह बैंक की खिड़की कटी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बैंक में चोरी की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की। बैंक के अंदर सब कुछ ठीक ठाक देख राहत की सांस ली। सुबह मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सीओ संजय कुमार एवं फोरेंसिक टीम एवं डाग स्क्वायड टीम ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



कागजात समेत बैंक में रखा कैश सुरक्षित है। बदमाश खिड़की काटकर बैंक के अंदर घुसे जरूर थे, मगर उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
- परविंदर सिंह, शाखा प्रबंधक


शाखा प्रबंधक परविंदर सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की सुरागरसी की जा रही है।
- नरेंद्र यादव, एसओ मीरानपुर कटरा

इस घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इसी के आधार पर काम किया जाएगा। उम्मीद है कि बदमाश शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- संजय कुमार, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed