{"_id":"1ec3ab21779d6032816568ce14789ef4","slug":"by-threatening-to-kill-woman-raped-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की धमकी देकर युवती से रेप, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान की धमकी देकर युवती से रेप, रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 10 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
एक दबंग ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से कई बार दुराचार किया। परेशान युवती की सास ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र राजस्थान में नौकरी करता है। वह बहू के साथ घर में रहती है। गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी रविंद्र दबंग किस्म का है। वह बहू के साथ कई बार दुराचार कर चुका है। शिकायत करने पर पुत्र को मार देने की धमकी देता रहता है, जिस कारण बहू और वह अबतक चुप रहीं। चार अप्रैल को वह एक झाले पर काम करने गई थी। इस बीच आरोपी घर में घुस आया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बहू के साथ दुराचार किया। घर आने पर बहू ने उसे मामले की जानकारी दी।
दबंग के कृत्यों से तंग सास-बहू ने मामले की जानकारी पुलिस को देने का फैसला किया। पता चल जाने पर आरोपी उन लोगों पर निगाह रखने लगा। डर के कारण पीड़िता थाने नहीं आ सकी। शनिवार को मौका पाकर सास-बहू थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी बहू को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।