{"_id":"925a0c1adbaac38d40bee69e83d59f8e","slug":"buffalo-and-two-caught-thieving-gang-kingpin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत दो पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत दो पकड़े
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में भैंस लूटने वाले गैंग के सरगना समेत दो लोगों को कटरा थाना के एसओ ने पुलिस बल के साथ पकड़ लिया। बदमाशों के पास 14700 रुपये 315 बोर का कट्टा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने इस मामले का खुलासा रविवार को किया।
एसपी ने बताया कि ये बदमाश जानवरों के व्यापारियों के साथ लूटपाट करते थे। कहा कि इस गैंग का सरगना इमरान उर्फ मुजीब पुत्र अब्बास मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जेईं गांव का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि शनिवार को इमरान भैंस बेचने के लिए तिलहर और कटरा के बीच में स्थित गुरूदेव पेट्रोल पंप के पास भैंस बेचने के लिए खड़ा था। वहीं पर संभल जिले के हयातपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरायतीन के रहने वाले इरशाद पुत्र मोहम्मद दीन कुरैशी भैंस को खरीदने के लिए आया था।
कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 04:10 बजे शाम पहुंची कटरा थाना पुलिस ने इन लोगों को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान इमरान के पास 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस भैंस की बिक्री से मिल 10200 रुपये, एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं इरशाद के पास भैंस का गोश्त बेचने से मिले 4500 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं। इससे पहले कटरा थाना में लूटी गई डीसीएम पहले ही बरामद हो चुकी है। एसपी ने बताया कि गैंग में सात और बदमाश भी शामिल हैं, जो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
ये बदमाश भी हैं शामिल
इस गैंग में मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और संभल जिलों के रहले वाले इरशाद पुत्र मुजीब, शाने आलम पुत्र रफीकुद्दीन, रिजवान पुत्र अखलाक, मुकर्रम पुत्र आस मोहम्मद, फरियाद पुत्र अखलाक, मिज्जू पुत्र मुजीब और फुरकान पुत्र नईम भी शामिल हैं।