फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BTech student stabbed

रंजिशन बीटेक के छात्र को चाकू घोंपा

Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपु
ब्यूरो /शाहजहांपु Updated Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव ग्वारी में बुधवार रात रंजिशन कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर 25 वर्षीय छात्र सुखविंदर को घायल कर दिया। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर देने पर पुलिस ने मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।  गांव ग्वारी निवासी लालाराम एक पॉवर प्लांट में मजदूरी करते हैं। उनका बेटा सुखविंदर नोएडा के एक निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। इन दिनों सुखविंदर छुट्टी पर घर पर आया हुआ है। 14 मार्च को उसका एक शादी समारोह के दौरान गांव के मुरली के बेटे नन्हे, पप्पू और विमल से झगड़ा हो गया था। तभी से वे तीनों सुखविंदर से रंजिश मानने लगे। इन दोनों पक्षों के घर भी आमने-सामने हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुखविंदर अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी तीनों भाई शराब पीकर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने सुखविंदर की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सुखविंदर पर चाकू से दो बार किए, जिनमें एक बार चाकू उसकी बगल में लगा और दूसरा पीठ पर। सुखविंदर की चीख सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां मुन्नी देवी पर भी हमलावरों ने चाकू चला दिया, जिसमें उनकी उंगली में चोट आई है। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आरसी मिशन राजेश सिंह के मुताबिक किसी धारदार वस्तु से बार किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed