फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Browning showing the mistreatment of women

तमंचा दिखाकर महिला से दुराचार किया

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्राइवेट स्कूल के दो शिक्षकों पर तमंचा दिखाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को भेजे पत्र में महिला ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह घर पर अकेली थी। उसी समय एक प्राइवेट स्कूल के दो शिक्षक दरवाजे पर आए और कहने लगे कि बच्चों के बारे में बात करनी है। इस पर उसने यह कहते हुए बात करने से मना कर दिया कि पति घर पर नहीं हैं, जब वह आ जाएं, तब बात करना। इसके बावजूद दोनों शिक्षक घर में घुस आए। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना चाहा तो एक ने मुंह दबा दिया और दूसरे ने कनपटी से तमंचा सटा दिया। इसके बाद वे उसे कमरे में खींच ले गए और उसके साथ दुराचार किया। घर से जाते समय आरोपी शिक्षकों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी से कुछ कहा तो पति और बच्चों की हत्या कर देंगे। उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस आई, तब तक वे जा चुके थे। पति को उसने फोन करके घर बुलाया और आपबीती सुनाई। पति के साथ वह थाने पहुंची, लेकिन थाने पर उसकी नहीं सुनी गई। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष भरत गौतम ने बताया कि महिला थाने आई ही नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed