{"_id":"2fc6e5eb59ccbf2b6b4e40a9aaa54b00","slug":"breaking-shutter-commission-of-ten-thousand-cash-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त का शटर तोड़कर दस हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़त का शटर तोड़कर दस हजार की नगदी चोरी
पुवायां।
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से गांव नाहिल और वर्तमान में पुवायां निवासी मुकेश गुप्ता की मंडी समिति परिसर में मुकेश ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। रविवार रात में उनका चौकीदार छत्रपाल एक ट्रक पर जाकर सो गया। इस बीच चोरों ने आढ़त के शटर की कुंडी तोड़कर वहां रखी सेफ उठा ली और खेत में ले जाकर सेफ को तोड़कर 10 हजार रुपये चुरा लिए।
इसके बाद चोरों ने मुकेश के पड़ोस की महावीर ट्रेडिंग कंपनी का शटर तोड़ने की कोशिश की। आहट होने पर चौकीदार छत्रपाल ने ललकारा तो चोर मौके से भाग निकले। सोमवार को मुकेश ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच कराए जाने की बात कहते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंडी समिति के व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में तीन हाईमास्ट जलती थीं, जिससे परिसर में रोशनी रहती थी। अब लाइटें नहीं जलती हैं जिस कारण चोर अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। मुकेश की आढ़त से इसी वर्ष फरवरी में भी चोरी हो चुकी है।