फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bluff reward Thug of 55 thousand

इनाम का झांसा देकर  55 हजार की ठगी

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bluff reward Thug of 55 thousand
- फोटो : अमर उजाला
- छात्र को 12 लाख का इनाम निकलने का दिया झांसा
विज्ञापन

 एक छात्र का इनाम निकालने का झांसा देकर चार बार में 55 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। छात्र के साथ उसका पिता भी ठगों की बातों में आ गया। रुपये गंवाने के बाद अब वह पछता रहा है।
मामले गांव ढकिया बुजुर्ग का है। गांव के बीएससी के एक छात्र के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रिजर्व बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका 12 लाख रुपये का इनाम लकी ड्रा में निकला है। इसके लिए टैक्स के रूप में एक बैंक खाते में 12 हजार रुपये जमा करने पड़ेंगे। छात्र ने मामले की जानकारी पिता को दी तो इनाम के लालच में पिता ने रुपये बैंक खाते में जमा करा दिए। एक घंटे बाद आठ हजार रुपये और जमा करने को कहा। आठ हजार रुपये जमा होने के बाद चेक पर साइन करने के नाम पर 20 हजार रुपये और जमा करने को कहा। छात्र ने 20 हजार रुपये भी जमा कर दिए।
विज्ञापन

छह मार्च को ठगों ने छात्र से कहा कि उसके खाते की लिमिट कम है। जिस कारण इनाम की राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी है। इसके लिए 15 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। छात्र ने 15 हजार रुपये भी जमा कर दिए। इसके बाद ठगों का फोन स्विच ऑफ हो गया। तब जाकर छात्र और उसके परिवार के लोगों को ठगी का एहसास हो सका। बुधवार को छात्र ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन बदनामी के डर से तहरीर देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बिना तहरीर के कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed