फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Black cylinders rescued gas cylinders

कालाबाजारी को रखे गैस सिलेंडर बरामद

Sat, 20 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sat, 20 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Black cylinders rescued gas cylinders
gas cylender - फोटो : demo pice
बरेली मोड़ स्थित एक गोदाम में स्टोर करके रखे गए थे सिलेंडर
विज्ञापन

नेताओं ने सिफारिश में फोन करने शुरू कर दिए, पड़ताल जारी

बरेली मोड पर शुक्रवार देर रात जिला पूर्ति कार्यालय की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक गोदाम से भारी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए रखा गया था। पूर्ति विभाग की टीम मामले में जांच में जुटी हुई है। 

पूर्ति कार्यालय को किसी व्यक्ति ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे  सूचना दी कि बरेली मोड़ पर अजीजगंज पुलिस चौकी के दाहिनी तरफ एक एक पेट्रोल पंप के पास गोदाम में भारी संख्या में गैस सिलेंडर इकट्ठा करके रखे हैं, जबकि यहां पर न तो गैस एजेंसी है और न ही गैस का कोई गोदाम है। मुखबिर की सूचना पक्की समझकर पूर्ति कार्यालय की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की तो भारी संख्या में सिलेंडर मिल गए। बताया जा रहा है कि बीस गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और बीस खाली हैं। पूर्ति विभाग की टीम अभी मौके पर मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। जिस व्यक्ति के सिलेंडर बताए जा रहे हैं, उसके खलबली मच गई और उसने नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में नेताओं ने सिफारिश में फोन करने भी शुरू कर दिए। इससे पूर्ति कार्यालय की टीम और भी सतर्क हो गई। खबर लिखे जाने तक पड़ताल जारी थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed