{"_id":"4d52dfbd898e0eb5d8bfc5968bb6dd5a","slug":"bjp-district-president-chen-s-son-s-pistol-and-robbed-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की पिस्टल और चेन लूटी, पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की पिस्टल और चेन लूटी, पीटा
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के बेटे अजय प्रताप सिंह यादव का बृहस्पतिवार को पुवायां रोड पर रोडवेज वर्कशाप के पास टेंपो से अवैध वसूली कर रहे दबंगों से विवाद हो गया। दबंगों ने हाकी-डंडों से अजय की पिटाई शुरू कर दी और तमंचा सटाकर उसकी गोट से लाइसेंसी पिस्टल एवं गले से सोने की चेन लूट ली। घटना की तहरीर थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कुछ देर में ही घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार में शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना समेत बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठे हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव नियामतपुर में रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का बेटा अजय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को दिन में करीब पौने तीन बजे कार से तहेरे भाई हितेंद्र यादव और मामा ऋषिपाल यादव को स्टेशन छोड़ने जा रहा था। पुवायां रोड पर अशफाक नगर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी रोड वर्कशाप के पास फहीम और तस्लीम टेंपो चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। जिसकी वजह से जाम सड़क पर जाम लगा गया। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अजय ने जाम लगाकर वसूली करने पर एतराज जताया। इस पर फहीम ने अजय को कार से खींच लिया और अपने साथियों को बुला लिया। दबंगों ने हाकी-डंडों पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि फहीम ने अजय के सीने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जो मिस हो गया। अजय के मामा ऋषिपाल और भाई हितेंद्र आसपास के दुकानदारों की मदद से अजय को बचाने पहुंचे तो हमलावर तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाने में तहरीर देने पहुंचे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को दी। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पुलिस की एक टीम भेज दी। खबर सुनकर थाने में भाजपाईयों का जमाबड़ा लग गया। अजय प्रताप की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने फहीम, तस्लीम और उसके दो भाई व छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कुछ देर पहले हो चुका था विवाद
आसपास के दुकानदारों का बताया कि घटना से कुछ देर पहले अजय कार से पुवायां रोड से निकला था। इसी दौरान रोड पर वसूली कर रहे फहीम और तस्लीम से जाम लगे होने को लेकर विवाद हुआ था। अजय ने दोनों को देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। अजय विवाद की बात पिता वीरेंद्र यादव को बताई। वीरेंद्र यादव ने अजय को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर गांव से निकल पड़ा। अजय के पीछे-पीछे वीरेंद्र यादव भी अपनी कार लेकर पुवायां रोड वर्कशाप के पास पहुंच गए। अजय को अकेले देखकर फहीम और तस्लीम ने अपने साथियों को बुलाकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
तय राशि से अधिक वसूली होती है
डग्गामार वाहनों से तय राशि से अधिक वसूली को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। वसूली करने वाले लोग रोड पर वाहनों को रोककर जबरन अधिक राशि वसूल करते हैं। इनकार करने वाले वाहन चालकों को इसका खामियाजा मार खाकर भगुतना पड़ता है।